मुझे अभी बढ़ा नहीं होना है 

माँ, मुझे अभी बढ़ा नहीं होना है।

आपके साथ बैठ कर पूरी ज़िंदगी आपके साथ अपना बचपन जीना है।

आपकी शिकायते सुननी है।

आपकी ख़्वाहिशे सुननी है।

मन तो कहता है की सब पूरी कर दु, पर जितना कर सकता हूँ उतनी पूरी करनी है।

आपको अपनी फालतू की बातो से चिढ़ाना है।

अपने कामो से आपको खुश रखना है।

आपको परेशान जो करे उस चीज़ से लड़ना है।

आपको भाकी पहननी है, आपका हाथ अपने सर पर रखना है हमेशा।

पूरी दुनिया में जहाँ खाना खाया, सबसे अच्छा जो आपने दिया वही लगता है।

इस दुनिया के सारे इंसानों में सबसे ज़्यादा प्यार और सहारा आपने और पापा ने दिया है।

आप हो तो मैं हूँ। आप नहीं तो मैं कुछ नहीं।

इस घर के साथ मेरी पूरी दुनिया सम्भाली है।

मम्मी मुझे अभी बढ़ा नहीं होना है। आपके साथ रह कर अपना बचपन जीना है।

Leave a Reply